होर्मुज में किसी भी भारतीय जहाज पर नहीं हुई गोलीबारी, पर नाविकों की सुरक्षा को लेकर सरकार चितिंत; दिया बड़ा अपडेट

Hormuz Crisis Deepen: भारत सरकार ने गुरुवार को पिछले 24 घंटे में होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। सरकार ने बताया कि होर्मुज में किसी भी भारतीय जहाज पर गोलीबारी नहीं हुई है।

Hormuz Crisis Deepen: अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध में अस्थायी शांति के बाद दुनियाभर की निगाहें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर टिकी हुई हैं। ईरान ने जहां इस अहम समुद्री जलमार्ग पर अपनी पकड़ को मजबूत किया तो वहीं अमेरिकी नौसैनिक ईरानी बंदरगाहों पर नाकेबंदी लगाए हुए हैं। इस बीच, भारत सरकार ने गुरुवार को पिछले 24 घंटे में होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। सरकार ने बताया कि होर्मुज में किसी भी भारतीय जहाज पर गोलीबारी नहीं हुई है।

Hormuz

होर्मुज में किसी भारतीय जहाजों को नहीं बनाया गया निशाना

भारत सरकार का यह बयान ऐसे समय पर आया जब होर्मुज में ईरान ने तीन जहाजों पर गोलीबारी की और दो जहाजों को अपने कब्जे में लिया था।ईरानी मीडिया के मुताबिक, जहाजों पर इन हमलों को ईरान के अर्द्धसैन्य बल रिवोल्यूशनरी गार्ड ने अंजाम दिया था।

End of Feed