दिल्ली ब्लास्ट : आतंक के खिलाफ सरकार का जोरदार एक्शन, बड़ा आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त

दिल्ली में लाल किला के पास सोमवार 10 नवंबर को जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई। यह धमाका एक बड़े आतंकी मॉड्यूल से जुड़े आतंकियों की हरकत थी। इस आतंकी मॉड्यूल की जानकारी खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा बलों को पहले ही लग गई थी, जिसके बाद ताबड़तोड़ छापे मारकर गिरफ्तारियां और बरामदी की गई थी।

10 नवंबर 2025, सोमवार को दिल्ली में लाल किला के पास हुए जोरदार धमाके ने पूरे देश को हिला दिया। इस विस्फोट में 13 लोगों की जान चली गई। वारदात के बाद सुरक्षाबल तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेर लिया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के साथ ही, इस घटना की सघन जांच भी शुरू कर दी गई। सरकार ने इस मामले की हर एंगल से जांच करने की बात कही। इस वारदात के तार एक बड़े आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़ रहे हैं, जिस पर देश की सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां लगातार नजर बनाए हुए थीं और कार्रवाई करके उनके मंसूबों को नाकाम करने में जुटी हुई थीं।

Terrorism alfalah.

एजेंसियों ने बड़ी साजिश को कर दिया नाकाम

आतंकवाद के खिलाफ देश मजबूती से खड़ा है और आतंकियों की हर नापाक हरकत को ध्वस्त करने के लिए एजेंसियां लगातार जुटी हुई हैं। लाल किला धमाके से जुड़े जैश-ए-मोहम्मद मॉड्यूल को ध्वस्त करके एजेंसियों ने देश के खिलाफ आंख उठाने वालों को कड़ा संदेश दिया है।

End of Feed