मालगाड़ी से टकराई एंबुलेंस, 100 मीटर तक घसीटती चली गई, ओडिशा में टला बड़ा हादसा

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रेन की धीमी गति के कारण एंबुलेंस को कम नुकसान हुआ, लेकिन एंबुलेंस करीब 100 मीटर तक घसीटती रही।

Goods Train Hits Ambulance: ओडिशा के रायगढ़ जिले में सोमवार को रेलवे लाइन पार कर रही एक एंबुलेंस की मालगाड़ी से टक्कर हो गई जिससे दस लोग बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने बताया कि एंबुलेंस करीब 100 मीटर तक घसीटती रही। यह घटना कल्याणसिंहपुर ब्लॉक के शिकारपाई और भालुमास्का रेलवे स्टेशनों के बीच हुई, जब एंबुलेंस अनधिकृत मार्ग से पटरियों को पार कर रही थी।

goods train

मालगाड़ी से टकराई एंबुलेंस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अधिकारियों ने बताया कि चूंकि ट्रेन 60-65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी, इसलिए एक बड़ा हादसा टल गया। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रेन की धीमी गति के कारण एंबुलेंस को कम नुकसान हुआ, लेकिन एंबुलेंस करीब 100 मीटर तक घसीटती रही। एक निजी नेत्र अस्पताल की यह एंबुलेंस शिकारपाई पंचायत के कई गांवों से मरीजों को सर्जरी के लिए ले जा रही थी।

End of Feed
Latest News

Krishna Janmashtami 2026 Iskcon Temple Livestreaming: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026 पर इस्कॉन टेम्पल वृन्दावन, मुंबई, कानपुर, नोएडा,गुरुग्राम, दिल्ली, बैंगलोर, पुणे और वेस्ट बंगाल में लड्डू गोपाल आरती पूजा लाइव दर्शन की सम्पूर्ण जानकारी

मांगें नहीं मानीं तो तेज होगा आंदोलन, पंजाब के मंत्रियों के घरों के बाहर बैठेंगे किसान; KMM का 14 सितंबर से धरने का ऐलान

India vs West Indies T20: इंदौर में टी20 मैच के लिए ऑनलाइन बिकेंगे टिकट, 1000 से 12500 रुपये तक रख गई है कीमत

पाकिस्तान में शहबाज सरकार के खिलाफ फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं इमरान खान की बहन, जानें क्या है पूरा मामला

बिना शर्त गृहमंत्री से माफी मांगें राहुल गांधी...अनुराग ठाकुर ने स्पीकर को सौंपा विशेषाधिकार हनन का नोटिस; लगाए गंभीर आरोप