अदालत व पुलिस के बीच फंस गए 'भगवान', कल कोर्ट पहुंचकर देंगे 'पहचान'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 29, 2024, 01:58 PM IST

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां भगवान को अपनी पहचान बताने के लिए एक मार्च को अदालत में हाजिर किया जाएगा।

Bihar News: आपने अब तक भगवान को मंदिरों में देखा होगा, जहां श्रद्धालु उनकी पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। लेकिन, बिहार के गोपालगंज में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां भगवान को अपनी पहचान बताने के लिए एक मार्च को अदालत में हाजिर किया जाएगा। दरअसल, यह पूरा मामला पुलिस और अदालत के बीच फंस गया है। भगवान की पहचान को लेकर अब अदालत के निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस भगवान को शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी।

Court Order

अदालत व पुलिस के बीच फंस गए भगवान

गोपालगंज के वरीराय भान गांव में स्थापित श्री राधाकृष्ण गोपीनाथ मंदिर से चोरों द्वारा वर्ष 2018 में श्री राधाकृष्ण की अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर ली गयी थी। इस मामले की प्राथमिकी हथुआ थाना में 13 फरवरी 2018 को दर्ज की गई। पुलिस ने इस मामले में अंतिम प्रपत्र भी अदालत को सौंप दिया।

End of Feed