गोवा क्रांति दिवस पर सीएम प्रमोद सावंत ने शहीदों को किया नमन, 'विकसित गोवा 2037' का दोहराया संकल्प

Goa Revolution Day 2026: गोवा क्रांति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया और डॉ. जूलियाओ मेनेजेस के नेतृत्व में शुरू हुए आंदोलन ने गोवा की आजादी की नींव रखी।

Goa Revolution Day 2026: 18 जून 1946 के दिन ही डॉ. राम मनोहर लोहिया और डॉ. जूलियाओ मेनेजेस ने पुर्तगाली शासन के खिलाफ एक जन आंदोलन की शुरुआत की थी, जिसने गोवा की आजादी और स्वशासन की नींव रखी। इस खास मौके पर उन सभी शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई, जिनके साहस से गोवा को मुक्ति मिली। कार्यक्रम में 18 जून की क्रांति के महत्व को याद करते हुए, 1946 के आंदोलन से लेकर 'विकसित गोवा 2037' के सपने तक के सफर पर चर्चा की गई।

goa kranti diwas

गोवा क्रांति दिवस

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने 18 जून को गोवा (Goa Kranti Diwas) के इतिहास में एक निर्णायक क्षण बताया और पुर्तगाली शासन के खिलाफ लोगों को एकजुट करने में डॉ. राम मनोहर लोहिया और डॉ. जूलियाओ मेनेजेस द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व ने ही लोगों के भीतर आजादी की अलख जगाई थी।

End of Feed