शिकंजे में आए गोवा अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स, थाईलैंड में हिरासत में लिए गए, भारत किया जाएगा डिपोर्ट

इससे पहले गोवा नाइट क्लब आग मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों भाइयों के पासपोर्ट रद्द कर दिए थे। गोवा सरकार ने दोनों भाइयों का पासपोर्ट रद्द करने का अनुरोध किया था। दोनों भाई सात मई की सुबह देश छोड़कर थाईलैंड के फुकेट चले गए। अब इन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

Goa Night Club Fire: गोवा नाइटक्लब अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स को हिरासत में ले लिया गया है। इन्हें थाईलैंड से भारत डिपोर्ट किया जाएगा और इस संबंध में प्रक्रिया पूरी की जा रही है। गोवा के नाइट क्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत हुई थी और इसके बाद से ही दोनों भाई गौरव और सौरभ लूथरा थाईलैंड फरार हो गए थे। दोनों भाइयों को भारत में मुकदमे के लिए वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Luthra brothers

हिरासत में लिए गए गोवा अग्निकांड में आरोपी लूथरा ब्रदर्स (ANI)

दोनों भाइयों पर RAW की भी थी नजर

सूत्रों के मुताबिक, ब्लू कॉर्नर नोटिस के जरिए लूथरा बंधुओं की लोकेशन ट्रेस होने के बाद सौरभ और गौरव दोनों थाईलैंड में रिसर्च एंड एनालिसिस विंग RAW के अधिकारियों की भी लगातार निगरानी में थे। उनकी हर गतिविधि को मॉनिटर किया जा रहा था।

End of Feed