गोवा अग्निकांड मामले में तीन अधिकारी निलंबित, 4 नेपाली स्टाफ सहित सभी 25 मृतकों की हुई पहचान; देखें लिस्ट

Goa Night Club Fire: गोवा के नाइट क्लब में लगी भीषण आग के बाद राज्य सरकार एक्शन में नजर आ रही है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने तत्कालीन पंचायक निदेशक समेत तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। शनिवार देर रात लगी भीषण आग में पांच पर्यटकों समेत 25 लोगों की मौत हो गई जिनकी पहचान हो गई है जिनमें 20 कर्मचारी और पांच पर्यटक शामिल हैं।

Goa Night Club Fire: गोवा के नाइट क्लब में लगी भीषण आग के बाद राज्य सरकार एक्शन में नजर आ रही है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने तत्कालीन पंचायक निदेशक समेत तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तत्कालीन पंचायत निदेशक को क्लब को 2023 में परिचालन शुरू करने की अनुमति देने में उनकी भूमिका के लिए निलंबित किया गया। निलंबित अधिकारियों में तत्कालीन पंचायत निदेशक सिद्धि तुषार हरलंकर, डॉ. शमिला मोंटेइरो, तत्कालीन सदस्य सचिव, गोवा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और तत्कालीन सचिव, ग्राम पंचायत अरपोरा-नागोआ रघुवीर बागकर शामिल हैं।

Goa nightclub fire

गोवा के नाइट क्लब में लगी भीषण आग (फोटो साभार: PTI)

पांच पर्यटकों सहित 25 ने तोड़ा दम

नाइट क्लब में शनिवार देर रात लगी भीषण आग में पांच पर्यटकों समेत 25 लोगों की मौत हो गई जिनकी पहचान हो गई है जिनमें 20 कर्मचारी और पांच पर्यटक शामिल हैं। मृतक नेपाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, असम के रहने वाले थे। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए थे जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायलों में से एक को डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि पांच अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

End of Feed