गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने सावंत सरकार पर लगाया ब्रॉडबैंड नेटवर्क घोटाले का आरोप, उठाई न्यायिक जांच की मांग

विधानसभा सत्र के दौरान गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख विजय सरदेसाई ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग पर अनुबंध के विस्तार से संबंधित 182 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया। क्या-क्या कहा सरदेसाई ने जानिए।

Goa Forward Party Vs Sawant Govt: गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख विजय सरदेसाई ने राज्य विधानसभा में ब्रॉडबैंड नेटवर्क अनुबंध के विस्तार में गोवा सरकार पर 182 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए एक चौंकाने वाला दावा किया है। फतोर्दा के विधायक ने न्यायिक जांच की भी मांग की है और दावा किया है कि अगर ज़रूरत पड़ी तो वे गोवा ब्रॉडबैंड नेटवर्क (जीबीबीएन) परियोजना के 2027 तक विस्तार में कथित घोटाले के संबंध में अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

Goa Forward Party

सरदेसाई का गोवा सरकार पर आरोप

सावंत सरकार पर तीखा हमला

जीएफपी प्रमुख ने सीएम प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली सरकार पर भी तीखा हमला करते हुए उनपर भ्रष्टाचार के गहरे गठजोड़ का आरोप लगाया। सरदेसाई ने कहा, ब्रिटेन टेलीकॉम लिमिटेड के साथ जीबीबीएन का एग्रीमेंट जुलाई 2019 में समाप्त हो गया था। नए विक्रेता की तलाश करने के बजाय, इस करार को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया। तत्कालीन आईटी मंत्री अब भी पद पर हैं। उन्होंने अपनी फाइलों में मंत्रिपरिषद की मंजूरी प्राप्त करने की आवश्यकता को नोट किया लेकिन इस प्रक्रिया को दरकिनार कर दिया गया।

End of Feed