गोवा में सीएम प्रमोद सावंत की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले में घुसी तेज रफ्तार एसयूवी, पुलिस कॉन्स्टेबल समेत 5 गिरफ्तार

Goa CM Pramod Sawant Convoy: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के काफिले में बृहस्पतिवार रात अमोनो के पास एक तेज रफ्तार एसयूवी गाड़ी अचानक घुस गई, जिससे सुरक्षा में हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया।

Goa CM Pramod Sawant Convoy: गोवा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की सुरक्षा में बड़ी चूक होते-होते बची। उत्तरी गोवा में मुख्यमंत्री के काफिले के बीच अचानक एक तेज रफ्तार एसयूवी (SUV) गाड़ी घुस गई। इस घटना के बाद एक्शन में आई पुलिस ने गाड़ी में सवार एक पुलिस कांस्टेबल समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना बृहस्पतिवार रात की है।

Goa CM Pramod Sawant convoy

मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा (फाइल फोटो)

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत संखेलिम से राजधानी पणजी की तरफ जा रहे थे। जब उनका काफिला अमोनो इलाके से गुजर रहा था, तभी सामने से आ रही एक अज्ञात एसयूवी अचानक वीआईपी सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए काफिले के बीचों-बीच घुस आई। गाड़ी को इस तरह अचानक सामने आता देख मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात जवानों के हाथ-पांव फूल गए। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत मुख्यमंत्री की गाड़ी को सूझबूझ से सड़क के किनारे सुरक्षित कर लिया, जिससे एक बड़ा हादसा और सुरक्षा में बड़ी चूक टल गई।

End of Feed