Goa Nightclub Fire: गोवा में सौरव लूथरा के दूसरे क्लब 'रोमियो लेन बीच शेक' पर चल गया बुलडोजर-Video

Goa Club Fire: गोवा के ​​वागाटोर इलाके में स्थित रोमियो लेन रेस्टोरेंट का एक हिस्सा तोड़ा जा रहा है। यह गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा का है, जो बिर्च बाय रोमियो लेन के भी मालिक हैं।

Goa Club Fire: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को वागाटोर में सौरभ और गौरव लूथरा भाइयों के स्वामित्व वाले रोमियो लेन बीच शेक (romeo lane shack in vagator) को गिराने का आदेश दिया, क्योंकि अधिकारियों ने अरपोरा नाइटक्लब में लगी आग की जांच तेज कर दी है, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी।

Luthras' Romeo Lane shack in Vagator bulldozer action

गोवा के वागाटोर इलाके में स्थित रोमियो लेन रेस्टोरेंट का एक हिस्सा तोड़ा जा रहा है

वहीं 9 दिसंबर यानी मंगलवार की शाम इसपर एक्शन भी शुरू हो गया है। गोवा के वागाटोर इलाके में स्थित रोमियो लेन रेस्टोरेंट का एक हिस्सा तोड़ा जा रहा है। यह गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा का है, जो बिर्च बाय रोमियो लेन के भी मालिक हैं, जहां 7 दिसंबर को आग लगने की घटना में 25 लोगों की जान चली गई थी। गोवा टूरिज्म के डिप्टी डायरेक्टर धीरज वागले ने कहा, 'हम बीच साइड पर किए गए अतिक्रमण को हटाएंगे। तोड़ा जाने वाला कुल एरिया 198 स्क्वायर मीटर है...'

End of Feed