गोवा हत्याकांड: मां ने चार साल के बेटे की कैसे ली जान, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा, पिता जकार्ता से लौटा

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2024, 06:48 AM IST

Goa Child Murder Case: आरोपी महिला को मंगलवार को गोवा लाया गया और मापुसा शहर की एक अदालत ने उसे छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Goa Child Murder Case: गोवा में चार साल के जिस बच्चे की उसकी मां ने कथित रूप से हत्या की थी, उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के हवाले से मंगलवार को एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की मौत दम घुटने से हुई थी। एक स्टार्ट-अप कंपनी की 39 वर्षीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी सूचना सेठ ने अपने चार वर्षीय बेटे की कथित तौर पर गोवा में हत्या कर दी और फिर उसके शव को बैग में भरकर टैक्सी से पड़ोसी राज्य कर्नाटक चली गई, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Suchana Seth

सूचना सेठ

छह दिन की पुलिस हिरासत में महिला

गोवा पुलिस ने आरोपी सूचना सेठ को सोमवार रात कर्नाटक के चित्रदुर्ग से गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बताया कि उसे मंगलवार को गोवा लाया गया और मापुसा शहर की एक अदालत ने उसे छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के मकसद का अभी तक पता नहीं चला है। महिला छह जनवरी को अपने बेटे के साथ उत्तरी गोवा के कैंडोलिम में एक किराए के फ्लैट में आई थी और दो दिनों तक वहां रहने के बाद सोमवार को टैक्सी से बेंगलुरु चली गई।

End of Feed