कम कपड़ों में शूर्पणखा लगती हैं लड़कियां, हम कहते हैं देवियां, बोले BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 7, 2023, 09:27 PM IST

बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम महिलाओं को देवी बोलते हैं, लेकिन लड़कियां इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं कि उनमें देवी का स्वरूप ही नहीं दिखता, बिल्कुल शूर्पणखा लगती हैं।

इंदौर: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने विवादित बयान देते हुए कहा कि गंदे कपड़े पहनकर बाहर निकलीं लड़कियां बिल्कुल शूर्पणखा लगती हैं। उन्होंने भारतीय संस्कारों की दुहाई देते हुए युवतियों को अच्छे कपड़े पहनने की सलाह भी दी है। गौरतलब है कि भारत के पौराणिक ग्रंथ "रामायण" में शूर्पणखा को लंका के राजा रावण की बहन बताया गया है और कथा के मुताबिक शूर्पणखा के अमर्यादित आचरण को लेकर भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण ने उसकी नाक काट दी थी।

Shurpanakha, Kailash Vijayvargiya, Girls in Short clothes

लड़कियों के कम कपड़ों पर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कसा तंज

चश्मदीदों ने बताया कि विजयवर्गीय ने बुधवार रात महावीर जयंती और हनुमान जयंती के सिलसिले में एक स्थानीय सामाजिक संस्था के कार्यक्रम के मंच से अपने संबोधन में यह बात कही। उनके संबोधन के एक विवादास्पद अंश का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर फैल गया।

End of Feed