तेलंगाना सरकार की वजह से युवती ने की खुदकुशी, TSPSC परीक्षा बार-बार स्थगित होने से आ गई थी डिप्रेशन में

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 14, 2023, 11:56 AM IST

तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) परीक्षा बार-बार स्थगित होने के कारण एक महिला ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। एक प्राइवेट हॉस्टल में रहकर और कोचिंग लेकर पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

हैदराबाद (तेलंगाना): तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) परीक्षा अधिसूचना स्थगित होने के कारण एक महिला ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। इसके बाद उसके भाई ने कहा कि परीक्षा स्थगित होने के बाद उसकी बहन डिप्रेशन में आ गई थी। पीड़िता का भाई प्रणय कुमार ने कहा कि वह पिछले 2 साल से एक प्राइवेट हॉस्टल में रहकर और कोचिंग लेकर पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पहले वह 2 साल से घर पर तैयारी कर रही थी और नोटिफिकेशन जारी होने के बाद वह यहां शिफ्ट हो गई। परीक्षा स्थगित होने के बाद वह डिप्रेशन में आ गई थी। उसने 2 दिन पहले मुझे फोन किया था और बहुत रोई थी। मैंने उसे सांत्वना दी थी। हालांकि उसने खुदकुशी कर ली क्योंकि वह अपने आपको संभाल नहीं सकी।

Girl Student suicide, TSPSC exam postponed, Pravalika suicide case

TSPSC परीक्षा बार-बार स्थगित होने से परेशान युवती ने कर ली खुदकुशी

पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान प्रवालिका के रूप में हुई और उसकी उम्र करीब 25 साल थी। उसने अशोक नगर में एक छात्रावास में अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जिसे स्टूडेंट हब के रूप में जाना जाता है। आत्महत्या की खबर मिलने के बाद छात्र बड़ी संख्या में एकत्र हुए और इलाके में मुख्य सड़क को अवरुद्ध करके और पुलिस को शव को स्थानांतरित करने की अनुमति नहीं देकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया जिसमें उसने कहा कि उसे अपने परिवार प्रति खेद है और वह उनके लिए कुछ भी नहीं कर सकती थी।

End of Feed