गाजीपुर लैंडफिल आग: लोगों का जीना हुआ मुश्किल, सांस लेने में भारी दिक्कत, कहा- हमें यहां मरने के लिए छोड़ दिया गया

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 22, 2024, 01:04 PM IST

दिल्ली में रविवार शाम से गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी भीषण आग के चलते आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

Ghazipur Landfill Fire: दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल से निकलने वाले जहरीले धुएं ने सोमवार को स्थानीय निवासियों को जहरीली सांस लेने के लिए मजबूर कर दिया। इस घटना के बाद लोग कूड़े के पहाड़ को लेकर राजनेताओं को कोसने लगे, जो अभी भी शहर को झुलसा रहा है। सोमवार को गाजीपुर लैंडफिल में भीषण आग लगने के घंटों बाद भी वहां से धुएं का घना गुबार आसमान की ओर उठ रहा था। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, कचरे के विशाल पहाड़ से पैदा हुई गैसों के कारण रविवार शाम लैंडफिल में बड़ी आग लग गई। गाजीपुर लैंडफिल साइट के आसपास गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी, वैशाली, इंदिरापुरम इलाके पड़ते हैं।

Ghazipur landfill fire

गाजीपुर लैंडफिल में आग के बाद जहरीला धुआं

जहरीला धुंआ, सांस लेने में दिक्कतें

घरोली गांव के राम कुमार ने कहा, आग लगे हुए 15 घंटे हो गए हैं। यह धुआं कोई आम धुआं नहीं है, यह बहुत जहरीला है। हम जलन के कारण अपनी आंखें खुली नहीं रख पा रहे हैं और सांस लेने में कठिनाई हो रही है। कई निवासियों ने पीटीआई को बताया कि धुएं के कारण वे अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज पा रहे हैं। उन्होंने एमसीडी और सरकार पर उन्हें बेहतर जीवन देने के लिए कोई कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया।

End of Feed