असम में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद सामने आए गौरव गोगोई; खुद को बताया कप्तान, बोले- हार की लेता हूं जिम्मेदारी

गौरव गोगोई ने असम में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने प्रेस कॉफ्रेंस करके असम में कांग्रेस के समर्थकों का आभार भी जताया और भविष्य की रणनीति के संकेत भी दिए।

असम में हार के बाद कांग्रेस में हार की समीक्षा शुरू हो गई है। बीते दिन पार्टी के वरिष्ठ नेता और असम प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं आज असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने भी खुद को कप्तान बताते हुए हार की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके असम में हार पर विस्तार से बात की। इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों का शुक्रिया भी अदा किया।

गौरव गोगोई ने ली हार की जिम्मेदारी।

गौरव गोगोई ने ली हार की जिम्मेदारी।

हम हमेशा असम के आम लोगों के साथ खड़े रहेंगे

प्रेस कॉफ्रेंस में गौरव गोगोई ने कहा, 'मैं मल्लिकार्जुन खरगे,सोनिया गांधी,राहुल गांधी,जितेंद्र सिंह और अन्य कांग्रेस नेताओं का शुक्रिया अदा करता हूं। हमें उम्मीद के मुताबिक सीटें नहीं मिलीं। लेकिन हम विधानसभा के अंदर और बाहर असम के विकास के लिए अपने सुझाव देंगे। हम हमेशा असम के आम लोगों के साथ खड़े रहेंगे।

End of Feed