'ना सोशल मीडिया ट्रायल, ना बयानों की जंग', गौरव भाटिया ने CJP पर ठोका 2 करोड़ का मानहानि केस; कोर्ट में कल होगी सुनवाई

Gaurav Bhatia: बीजेपी नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने कथित मानहानिकारक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में दीवानी मुकदमा दायर किया है। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से जुड़े लोगों और पत्रकार सौरव दास के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए 2 करोड़ रुपये के हर्जाने का दावा किया है। विवाद कथित AI-जनरेटेड ग्राफिक से जुड़ा है, जिसमें स्वतंत्र भारद्वाज से संबंधित कथित टिप्पणियों को भाटिया के नाम से प्रसारित किए जाने का आरोप है।

Gaurav Bhatia: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), उसके नेताओं अभिजीत दिपके और आशुतोष रांका तथा सौरव दास के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। भाटिया ने याचिका में 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग करने के साथ-साथ उनके बारे में कथित मानहानिकारक सामग्री को प्रकाशित या प्रसारित करने पर रोक लगाने की भी मांग की है। मामले की शुरुआत एक कथित AI-जनरेटेड ग्राफिक से हुई, जिसमें स्वतंत्र भारद्वाज से जुड़े कुछ कथित बयानों को गौरव भाटिया के नाम से जोड़ा गया था। यह ग्राफिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रसारित किया गया। मुकदमे में दिए गए विवरण के मुताबिक, स्वतंत्र भारद्वाज पर CJP कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता के साथ कथित मारपीट के आरोप लगे थे।

Gaurav Bhatia

गौरव भाटिया ने CJP नेताओं को घेरा

"सच की परीक्षा वहीं होगी जहाँ होनी चाहिए- अदालत में"

इस दौरान गौरव भाटिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि, "जब आरोप अपनी सीमा लांघते हैं, तब कानून अपनी लकीर खींचता है। ₹2 करोड़ का मानहानि का मुकदमा- कल यह मानहानि मामला माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होगा। ना कोई सोशल मीडिया ट्रायल, ना बयानों की जंग। सिर्फ तथ्य, सबूत और कानून का राज। सच की परीक्षा वहीं होगी जहाँ होनी चाहिए- अदालत में।"

End of Feed