'गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को जेल में दी जा रही है 'VIP सुविधा'...'पंजाब सीएम मान का केंद्र सरकार पर आरोप

बिश्नोई 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पुलिस इस मामले में गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई से पूछताछ के लिए उसे पंजाब लाना चाहती है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को साबरमती केंद्रीय जेल में 'वीआईपी सुविधा' दी जा रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री मान ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश दिया है कि बिश्नोई से राज्य की जांच एजेंसियां केवल गुजरात की साबरमती जेल में ही पूछताछ कर सकती हैं।

LAWRENCE VISHNOI

गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई (फाइल फोटो)

उन्होंने कहा कि हाल में अमित शाह ने पंजाब दौरे के दौरान राज्य में गैंगस्टरों के 'आतंक' का जिक्र किया था, लेकिन उसी समय बिश्नोई को गुजरात की जेल में विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं।मान ने कहा, 'ऐसे दोहरे मानदंड नहीं चलेंगे।'

End of Feed