वायनाड में गांधी परिवार: प्रियंका के बाद शुक्रवार को पहुंचे सोनिया और राहुल, कॉफी किसानों की समस्या से हुए रूबरू

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी तथा उनकी बेटी और वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को केरल के वायनाड जिले में कॉफी उत्पादकों से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने किसानों से उनकी समस्याओं और उद्योग के सामने खड़ी चुनौतियों पर सीधे संवाद किया।

नेहरू-गांधी परिवार के तीन मुख्य सदस्य सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी इस समय वायनाड में हैं। प्रियंका गांधी का यह संसदीय क्षेत्र है और वो पिछले सात दिनों से वायनाड में मौजूद हैं और लोगों से मिल रही है। शुक्रवार को सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी वायनाड पहुंचे। इस दौरान प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी ने वायनाड के कॉफी किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। प्रियंका गांधी से पहले वायनाड से राहुल गांधी सांसद थे।

priyanka gandhi and sonia gandhi

कॉफी किसानों से मिलती हुईं सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी (फोटो- Congress)

End of Feed