G20 Summit: रेलवे ने रद्द कीं 200 से अधिक ट्रेनें, रूट्स में किया गया बदलाव

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 2, 2023, 10:07 PM IST

G20 Summit Effects: नई दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर 9, 10 और 11 सितंबर को कुल 207 ट्रेन सेवाएं रद्द और 36 ट्रेन सेवाएं शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट की जाएंगी। ये जानकारी उत्तर रेलवे ने साझा की है। दिल्ली पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता तैयारी की है।

Railway News: उत्तर रेलवे ने बताया है कि G20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर 9, 10 और 11 सितंबर को कुल 207 ट्रेन सेवाएं रद्द की जाएंगी। आगामी 9 और 10 सितंबर को राजधानी दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो समेत कई बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष इस सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था का खास ध्यान रखा जा रहा है।

G20, Indian Rail, Train Cancelled

9, 10 और 11 सितंबर को कुल 207 ट्रेन सेवाएं रद्द की जाएंगी।

जी20 को देखते हुए रेलवे ने लिया बड़ा फैसला

उत्तर रेलवे ने बताया है कि नई दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर, 9, 10 और 11 सितंबर को कुल 207 ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं और 36 ट्रेन सेवाएं शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट करने का फैसला किया गया है।

End of Feed