Joe Biden in India:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार को यहां पहुंचे। उनके स्वागत की जिम्मेदारी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह को दी गई थी जिन्होंने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया, बाइडेन का स्वागत एक छोटी लड़की ने भी किया है।
Joe Biden को रिसीव करने पहुंची ये बच्ची कौन है?
चर्चाओं में वो छोटी सी लड़की है लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर ये लड़की कौन है, तो हम आपको बता दें कि ये बच्ची अमेरिका राजदूत की बेटी है, भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी हैं, उनकी ही बेटी जिसका नाम माया गार्सेटी (Maya Garcetti) है वहां स्वागत करने के लिए अपने पिता के साथ मौजूद दिख रही थी।
जैसे ही, बाइडेन प्लेन से उतरे तो बच्ची ने उनसे कुछ कहा, इसके बाद बाइडेन ने उसे गले लगा लिया और काफी देर तक उससे बातचीत करते रहे।
एयरपोर्ट पर माया और जो बाइडेन की ये तस्वीरें देखकर लोग काफी खुश हुए।
