जब संसद परिसर में कल्याण बनर्जी ने गडकरी को घेरा, पूछा- कितने घुसपैठिए मिले? फिर जमकर लगे ठहाके

संसद परिसर में कल्याण बनर्जी ने मजाकिया अंदाज में गडकरी से कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक करोड़ घुसपैठियों का जिक्र किया था, लेकिन क्या बंगाल में एक भी घुसपैठिया मिला?

घुसपैठियों को देश से बाहर निकलने को लेकर नितिन गडकरी और कल्याण बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी से मजाक करते दिख रहे हैं। नितिन गडकरी से कल्याण बनर्जी पूछ रहे हैं- कितने घुसपैठियों को पकड़ा, कितने को निकाला? एक मिला क्या? दरअसल, संसद परिसर में नितिन गडकरी को सांसद कल्याण बनर्जी ने घेर लिया और मजाकिया अंदाज में ये सवाल पूछा।

Kalyan And Nitin Gadkari

कल्याण बनर्जी और नितिन गडकरी का मजाकिया अंदाज

कल्याण बनर्जी का मजाकिया अंदाज

संसद परिसर में कल्याण बनर्जी ने मजाकिया अंदाज में गडकरी से कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक करोड़ घुसपैठियों का जिक्र किया था, लेकिन क्या बंगाल में एक भी घुसपैठिया मिला? इस सवाल पर नितिन गडकरी हंसते हुए जवाब दिया- आपको जिम्मेदारी देते हैं घुसपैठियों के लिए। इसके बाद कल्याण बनर्जी ने नितिन गडकरी से धीरे से कुछ कहा और दोनों जोर-जोर से ठहाके लगाने लगते हैं। आसपास के लोग भी जमकर ठहाके लगने लगे।

End of Feed