'अन्याय के खिलाफ आंदोलन', किसानों के समर्थन में उतरीं विनेश फोगाट, बोलीं- अब चुप नहीं बैठने वाले किसान

Farmer's Protest: हरियाणा के जींद जिले की जुलाना सीट से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने छह दिसंबर को प्रस्तावित ‘दिल्ली कूच’ के लिए किसानों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि छह दिसंबर को लाखों किसान अपने हक और सम्मान की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेंगे। यह सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ एक जनांदोलन है।

Farmer's Protest: हरियाणा के जींद जिले की जुलाना सीट से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने छह दिसंबर को प्रस्तावित ‘दिल्ली कूच’ के लिए किसानों का समर्थन किया और कहा कि यह सिर्फ प्रदर्शन नहीं बल्कि अन्याय के खिलाफ आंदोलन है।

vinesh phogat

विनेश फोगाट (फोटो साभार: https://x.com/Phogat_Vinesh)

विनेश फोगाट ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “पिछले नौ महीने से किसान हमारे देश का सड़कों पर है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) मानी हुई मांगों को क्यों पूरा नहीं कर रही है। भारत के किसानों का संघर्ष केवल उनकी आजीविका का नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक के भविष्य का सवाल है।” उन्होंने कहा, “फसल का मूल्य तय करने वाले न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी के बिना हमारे अन्नदाता हर साल घाटे और कर्ज के जाल में फंसते जा रहे हैं।”

End of Feed