संजय से शादी, फिर परिवार में टकराव और अलगाव: सोनिया ने बयां की मेनका की कहानी

सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव में एक जोशीली और बातूनी लड़की के गांधी परिवार की छोटी बहू बनने से लेकर घरेलू और राजनीतिक मतभेदों के कारण रिश्तों में आई कड़वाहट तक का घटनाक्रम बयान किया है...

Sonia Gandhi on Maneka Gandhi: संजय गांधी से प्रेम विवाह कर गांधी परिवार की छोटी बहू बनीं मेनका गांधी का इस परिवार से रिश्ता कैसे कड़वाहट और टकराव तक पहुंचा, इसकी कहानी सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण में बयां की है। सोनिया ने किताब में पारिवारिक कलह, राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं, आपसी आरोप-प्रत्यारोप और अंततः मेनका के इंदिरा गांधी का घर छोड़ने के घटनाक्रम का जिक्र किया है। उनके मुताबिक, 1973 के आखिरी महीनों में संजय गांधी और मेनका का परिचय हुआ था। इसके एक साल के भीतर दोनों की शादी हो गई और 18 साल की मेनका, गांधी परिवार का हिस्सा बन गईं।

Maneka And Sonia Gandhi

सोनिया ने बताई मेनका गांधी की कहानी

मेनका- एक जोशीली और बातूनी लड़की

सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव में एक जोशीली और बातूनी लड़की के गांधी परिवार की छोटी बहू बनने से लेकर घरेलू और राजनीतिक मतभेदों के कारण रिश्तों में आई कड़वाहट तक का घटनाक्रम बयान किया है, जिसे आज के दौर में रियलिटी शो कहा जा सकता है। उन्होंने किताब में लिखा है, मेनका में काफी उत्साह था। शुरुआत में घर में एक देवरानी का होना अच्छा लगा। लेकिन धीरे-धीरे माहौल बदलने लगा और घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशानियां पैदा होने लगीं।

End of Feed