बीजिंग से लेकर वाशिंगटन तक International Yoga Day का मचा डंका...दुनिया भर में हजारों लोगों ने किया योगा

संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2014 में मान्यता प्राप्त होने के बाद से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर वर्ष 21 जून को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इस वर्ष के आयोजन का विषय "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" है।

International Yoga Day: रविवार को विश्व भर में हजारों योग प्रेमियों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों ने स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए योगा कार्यक्रम आयोजित किए। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2014 में मान्यता प्राप्त होने के बाद से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर वर्ष 21 जून को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इस वर्ष के आयोजन का विषय "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" है।

Yoga China

चीन में योगा (File photo)

चीन में योग कार्यक्रम

चीन में शंघाई स्थित बंड फाइनेंस सेंटर में भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित समारोह में राजनयिकों, शिक्षाविदों, योग अभ्यासकर्ताओं और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों सहित लगभग 400 लोगों ने भाग लिया। वाणिज्य दूतावास द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, सभा को संबोधित करते हुए, महावाणिज्य दूतावास प्रतीक माथुर ने योग को भारत का विश्व को दिया उपहार बताया और समग्र स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण और सक्रिय वृद्धावस्था को बढ़ावा देने में इसकी बढ़ती भूमिका पर जोर दिया।

End of Feed