Manipur Violence: अमित शाह के दौरे से पहले मणिपुर में हिंसा, मरने वालों की संख्या 5 पहुंची

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 29, 2023, 02:17 PM IST

विभिन्न अस्पतालों में इलाज के दौरान तीन और लोगों के दम तोड़ने के बाद, एक दिन पहले हुई झड़पों में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर सोमवार को पांच हो गई।

Manipur Violence: गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से ठीक पहले मणिपुर में हिंसा भड़क उठी है। हिंसा में अब तक पांच लोगों की मौत हुई है। उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच अचानक झड़प और गोलीबारी की घटना के एक दिन बाद जातीय संघर्ष से प्रभावित मणिपुर में स्थिति शांत लेकिन तनावपूर्ण है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न अस्पतालों में इलाज के दौरान तीन और लोगों के दम तोड़ने के बाद, एक दिन पहले हुई झड़पों में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर सोमवार को पांच हो गई।

End of Feed