J&K Doda Encounter: जम्मू-कश्मीर के डोडा में फिर से मुठभेड़, एक पुलिसकर्मी घायल, पिछले तीन दिनों में यह चौथा हमला

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 12, 2024, 10:51 PM IST

Fresh Encounter in Doda: जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों के साथ गोलीबारी की घटना सामने आई है, इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है।

Fresh Encounter in J&K Doda: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के गंडोह इलाके के एक गांव में बुधवार शाम आतंकवादियों ने तलाशी दल पर गोलीबारी की जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब सात बजकर 41 मिनट पर भलेसा के कोटा टॉप इलाके से गोलीबारी की खबर मिली, जिस पर सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।

jammu kashmir encounter

डोडा में आतंकवादियों के साथ गोलीबारी की घटना सामने आई

अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी थी। उन्होंने बताया कि घेराबंदी को मजबूत करने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है।पिछले 24 घंटों में डोडा में यह दूसरी आतंकवाद संबंधी घटना है और जम्मू-कश्मीर में तीन दिनों में चौथी घटना है।

End of Feed