'अभिषेक बनर्जी के डर की वजह से TMC में शामिल हुआ था, अब स्वतंत्र महसूस कर रहा'; पार्टी छोड़ने के बाद बोले अजमल सिद्दीकी

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राज्य सचिव मोहम्मद अजमल सिद्दीकी ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी नेतृत्व पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पश्चिम बंगाल में सत्ता से हटने के बाद टीएमसी में इस्तीफों और बगावत का दौर जारी है। इस सिलसिले में पार्टी से इस्तीफा देने वालों में सबसे ताजा नाम अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राज्य सचिव मोहम्मद अजमल सिद्दीकी का है। उन्होंने शनिवार को पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे की वजह बताते हुए उन्होंने पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी की कार्यशैली और संगठन के मौजूदा माहौल को जिम्मेदार ठहराया। पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्दीकी पार्टी नेतृत्व पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

मोहम्मद अजमल सिद्दीकी

मोहम्मद अजमल सिद्दीकी ने दिया टीएमसी से इस्तीफा।

टीएमसी में अल्पसंख्यकों को सिर्फ लॉलीपॉप दिया जाता है

अजमल सिद्दीकी ने कहा कि इस्तीफा देने के बाद मैं बहुत स्वतंत्र महसूस कर रहा हूं।अब मैं काफी हल्का और आराम महसूस कर रहा हूं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर अल्पसंख्यक समुदाय के हितों के लिए काम करने की कोई वास्तविक गुंजाइश नहीं है। सिद्दीकी ने कहा कि टीएमसी में अल्पसंख्यकों के लिए कोई काम करने नहीं दिया जाता। उनके लिए कोई ठोस काम भी नहीं होता, सिर्फ लॉलीपॉप दिया जाता है। यही वजह है कि मैं इस पद पर नहीं रहना चाहता था।

End of Feed