अपने संसदीय क्षेत्र से ज्यादा वियतनाम जा रहे राहुल, आखिर क्या है माजरा...कर्नाटक में मुस्लिम ठेकेदारों को आरक्षण पर भी भड़की बीजेपी

रविशंकर प्रसाद ने दावा किया कि राहुल नए साल के दौरान भी वियतनाम में थे और होली के दौरान भी वहीं थे। उस देश की उनकी बार-बार यात्रा कौतूहल पैदा करने वाली है।

BJP Questions Rahul Gandhi Absence: भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को कर्नाटक सरकार के सरकारी ठेकों में मुसलमानों को चार प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले को असंवैधानिक करार देते हुए इसकी आलोचना की और आरोप लगाया कि यह कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति का हिस्सा है और इससे राष्ट्रीय एकता कमजोर होगी। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से वियतनाम के प्रति अपने असाधारण लगाव के बारे में बताने को कहा और दावा किया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता अपने निर्वाचन क्षेत्र की तुलना में उस देश में अधिक समय बिता रहे हैं।

Rahul gandhi

राहुल गांधी

होली पर भी वियतनाम में राहुल

उन्होंने दावा किया कि राहुल नए साल के दौरान भी वियतनाम में थे और होली के दौरान भी वहीं थे। प्रसाद ने कहा, उस देश की उनकी बार-बार यात्रा कौतूहल पैदा करने वाली है। उन्होंने गांधी पर विपक्षी दलों के बीच प्रतिस्पर्धात्मक सांप्रदायिक और वोट बैंक की राजनीति में कांग्रेस का नेतृत्व करने का आरोप लगाया और दावा किया कि कर्नाटक सरकार द्वारा मुस्लिम ठेकेदारों के लिए कोटा तय करने के फैसले के पीछे भी गांधी का ही हाथ है।

End of Feed