ऋषिकेश से झीलवाला तक चार लेन की सड़क पर वन्यजीवों के लिए बनेंगे 4 अंडरपास, होंगे कई फायदे, जानिए हर डिटेल

अंडरपास बनने से इन वन क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहुत कमी आएगी। एक दशक पहले इसी स्थान पर एक नर हाथी ने डेढ़ साल की अवधि में करीब 18 लोगों को कुचलकर मार दिया था।

Four Underpasses Between Rishikesh And Jheelwala: उत्तराखंड में ऋषिकेश और बड़कोट के वन क्षेत्र में वन्यजीवों को मानवीय दखल रहित सुरक्षित आवागमन की सुविधा देने के लिए ऋषिकेश से रानीपोखरी के झीलवाला तक बनने वाली चार लेन की सड़क में चार अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा समय में ऋषिकेश से झीलवाला तक दो लेन की सड़क है, जिसे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण 600 करोड़ रुपये की लागत से अगले दो साल में चार लेन का करेगा।

Highway

ऋषिकेश से झीलवाला तक बनेगा चार लेन का अंडरपास

20 किलोमीटर लंबी चार लेन सड़क

देहरादून के प्रभागीय वन अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि केंद्र ने 20 किलोमीटर लंबी चार लेन सड़क के प्रथम चरण के निर्माण की अनुमति दे दी है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित सड़क का 10 किलोमीटर लंबा हिस्सा देहरादून वन प्रभाग की ऋषिकेश और बड़कोट रेंज से होकर गुजरेगा। शर्मा के मुताबिक, इस सड़क के तीन किलोमीटर भाग में हाथियों और अन्य वन्य जीवों के लिए मानव दखल रहित सुरक्षित आवागमन के वास्ते चार अंडरपास बनाए जाएंगे।

End of Feed