Lokendra Singh Kalvi : नहीं रहे राजपूत समाज के नेता एवं करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी, आज होगा अंतिम संस्कार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2023, 10:25 AM IST

Lokendra Singh Kalvi death news : करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का 68 साल की उम्र में सोमवार रात जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में निधन हो गया। कालवी का अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर 2.15 बजे उनके पैतृक गांव नागौर में किया जाएगा। हार्ट अटैक आने के बाद कालवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था।

Lokendra Singh Kalvi death news : करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का 68 साल की उम्र में सोमवार रात जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में निधन हो गया। कालवी का अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर 2.15 बजे उनके पैतृक गांव नागौर में किया जाएगा। हार्ट अटैक आने के बाद कालवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान रात 12.30 बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। कालवी के निधन से क्षत्रिय समुदाय में शोक की लहर है। कुछ समय पहले कालवी को ब्रेन स्ट्रोक आया था जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था। एसएमएस अस्पताल की अधीक्षक डॉक्टर आंचल शर्मा ने कहा कि ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद जून 2022 से अस्पताल में कालवी का इलाज चल रहा था।

lokendra singh

लोकेंद्र सिंह कालवी का निधन।

'पद्मावत' के रिलीज के मौके पर सुर्खियों में आई करणी सेना

साल 2018 की फिल्म 'पद्मावत' के रिलीज के मौके पर करणी सेना अचानक सुर्खियों में आई। करणी सेना ने दावा किया कि फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने रानी पद्मावती की छवि 'गलत तरीके' से पेश की। इसे लेकर फिल्म के सेट पर करणी सेना के सदस्यों ने हाथापाई भी की। कालवी के पिता कल्याण सिंह कालवी राजस्थान की भैरो सिंह शेखावत सरकार में कृषि मंत्री रहे।

End of Feed