तेलंगाना के पूर्व CM केसीआर से फोन टैपिंग मामले में SIT ने 5 घंटे तक की पूछताछ, जानिए पूरा मामला

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 1, 2026, 11:09 PM IST

यह मामला बीआरएस सरकार के कार्यकाल के दौरान बड़े पैमाने पर कथित अवैध और अनधिकृत फोन निगरानी से जुड़ा है, जिसमें नेताओं, कारोबारियों, पत्रकारों, न्यायपालिका से जुड़े लोगों और अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों के फोन टैप किए जाने के आरोप हैं। इस मामले में पहले ही बीआरएस नेता केटी रामाराव, टी. हरीश राव और जे. संतोष कुमार एसआईटी के सामने पेश हो चुके हैं।

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) की फोन टैपिंग मामले में मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। इसी मामले में रविवार को कथित फोन टैपिंग मामले में तेलंगाना पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने उनके हैदराबाद स्थित आवास पर पूछताछ की। यह पूछताछ करीब पांच घंटे तक चली। एसआईटी के अधिकारियों की एक टीम ने केसीआर से बीआरएस सरकार के कार्यकाल के दौरान कथित अवैध फोन टैपिंग से जुड़े मामले में सवाल किए। पूछताछ पूरी होने के बाद केसीआर अपने बेटे और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामाराव (केटीआर) और अन्य पार्टी नेताओं के साथ बाहर आए और बड़ी संख्या में जमा पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों से मुलाकात की।

kcr

तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर। (फाइल)

हैदराबाद के पुलिस आयुक्त ने दी जानकारी

हैदराबाद के पुलिस आयुक्त वी. सी. सज्जनार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि विशेष जांच दल ने गजवेल विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से अवैध फोन टैपिंग मामले में पूछताछ पूरी कर ली है।

End of Feed