नहीं रहे महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री राज के. पुरोहित, एक दिन पहले ही बेटे ने BMC चुनाव में हासिल की थी जीत

Raj K Purohit Death: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता राज के. पुरोहित का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे मुंबई बीजेपी के प्रमुख नेता और उत्तर भारतीय समुदाय की मजबूत आवाज थे। राज पुरोहित को दक्षिण मुंबई में बीजेपी का सबसे प्रभावशाली चेहरा माना जाता था। वे उत्तर भारतीय समुदायों की एक सशक्त आवाज के रूप में जाने जाते थे और मुंबई की राजनीति में उनका खासा प्रभाव था। हालांकि, 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था।

Raj K Purohit Death: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता राज के. पुरोहित का शनिवार को निधन हो गया। 71 वर्षीय राज के. पुरोहित लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने मुंबई के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। राज पुरोहित मुंबई बीजेपी के एक प्रमुख और प्रभावशाली नेता माने जाते थे। उन्होंने पार्टी के मुंबई अध्यक्ष, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और 2014 से 2019 तक विधानसभा में बीजेपी के मुख्य सचेतकके रूप में अहम जिम्मेदारियां निभाईं।

Untitled design (48)

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री राज के. पुरोहित का 71 वर्ष में निधन।(फोटो सोर्स: ANI)

दक्षिण मुंबई में था मजबूत राजनीतिक प्रभाव

राज पुरोहित को दक्षिण मुंबई में बीजेपी का सबसे प्रभावशाली चेहरा माना जाता था। वे उत्तर भारतीय समुदायों की एक सशक्त आवाज के रूप में जाने जाते थे और मुंबई की राजनीति में उनका खासा प्रभाव था। हालांकि, 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था।

End of Feed