लोकसभा महासचिव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे लक्षद्वीप के पूर्व सांसद मोहम्मद फैजल, जानें क्या है पूरा मामला

  • Reported by: गौरव श्रीवास्तवEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 25, 2023, 11:22 PM IST

Lakshadweep MP Mohammad Faisal: मोहम्मद फैजल ने अपनी याचिका में कहा है कि लोकसभा अध्यक्ष और लोकसभा सचिवालय के महासचिव से कई बार मुलाकात के बाद भी वो नोटिफिकेशन वापस नहीं लिया गया, जिसमें उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई। इसकी वजह से वो संसद के बजट सत्र में भी शामिल नहीं हो पाए।

Lakshadweep MP Mohammad Faisal: लक्षद्वीप के पूर्व सांसद मोहम्मद फैजल ने लोकसभा के महासचिव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने याचिका दाखिल की है। अपनी याचिका में पूर्व सांसद ने कहा है कि केरल उच्च न्यायालय द्वारा सजा पर रोक लगा देने के बावजूद लोकसभा में उनकी सदस्यता खत्म करने का फैसला वापस नहीं लिया है।

Padippura Faizal mp

लक्षद्वीप के पूर्व सांसद मोहम्मद फैजल (फोटो- फेसबुक)

लोकसभा स्पीकर से मिलने के बावजूद वापस नहीं हुई सदस्यता

मोहम्मद फैजल ने अपनी याचिका में कहा है कि लोकसभा अध्यक्ष और लोकसभा सचिवालय के महासचिव से कई बार मुलाकात के बाद भी वो नोटिफिकेशन वापस नहीं लिया गया, जिसमें उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई। निचली अदालत के फैसले के बाद इसी साल 13 जनवरी को लोकसभा सचिवालय की तरफ से एक अधिसूचना जारी करके मोहम्मद फैजल की सदस्यता रद्द करने की जानकारी दी गई थी। पूर्व सांसद ने कहा है कि 25 जनवरी से लगातार वो और उनकी पार्टी एनसीपी के नेता लोकसभा स्पीकर से मिल रहे हैं लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया। इसकी वजह से वो संसद के बजट सत्र में भी शामिल नहीं हो पाए।

End of Feed