Farooq Abdullah Health Condition: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले कुछ दिनों से 87 वर्षीय अब्दुल्ला की तबियत ठीक नहीं थी ऐसे में उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला (फाइल फोटो)
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने बताया कि अब्दुल्ला को इस सप्ताह की शुरुआत में पेट में संक्रमण हो गया था और उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। एक पार्टी नेता ने कहा, "वह (अब्दुल्ला) पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थे, लेकिन अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उन्हें आज या कल छुट्टी मिलने की संभावना है।"
