भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की 'सुरक्षा' को लेकर सरकार ने उठाया अहम कदम

  • Agency by: Agency
  • Updated May 17, 2023, 04:28 PM IST

Sourav Ganguly Z Category Security:पश्विम बंगाल की ममता सरकार ने सौरव गांगुली की सुरक्षा को लेकर अहम फैसला लिया है, सौरव गांगुली के सुरक्षा कवर को अपग्रेड किया गया है।

Sourav Ganguly Security Upgrade: पश्चिम बंगाल सरकार ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की सुरक्षा बढ़ाकर 'Z' श्रेणी (Z Category Security) में करने का फैसला किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।गांगुली को पहले 'Y' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी और इसकी अवधि खत्म होने के बाद मंगलवार को उनकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया गया।

Sourav Ganguly Security Upgrade

सौरव गांगुली की सुरक्षा बढ़ाकर 'Z' श्रेणी में करने का फैसला

अधिकारी ने कहा, 'गांगुली को प्रदान की गई सुरक्षा की अवधि खत्म हो गई थी, इसलिए प्रोटोकॉल के अनुसार एक समीक्षा की गई और इसे बढ़ाकर 'जेड' श्रेणी में करने का फैसला किया गया।'अधिकारी ने कहा कि नई सुरक्षा व्यवस्था के अनुसार अब 8 से 10 पुलिसकर्मी पूर्व क्रिकेटर की सुरक्षा में रहेंगे।

End of Feed