दिल्ली में राहुल गांधी का नया पता, पूर्व सीएम के आवास में हो सकते हैं शिफ्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2023, 12:12 PM IST

Rahul Gandhi new Residence : मोदी सरनेम को लेकर मानहानि मामले में सजा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद सदस्यता खत्म होने के बाद उन्हें सरकार आवास खाली करना पड़ा था। सूत्रों के मुताबिक वह दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का आवास में शिफ्ट हो सकते हैं।

Rahul Gandhi New Residence : मोदी सरनेम को लेकर मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सजा होने के बाद उनकी संसद सदस्यता खत्म हो गई। उसके बाद उन्हें सरकार बंगला खाली करना पड़ा। अब खबर आ रही है कि वह दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित के घर में शिफ्ट हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी का नया पता दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का आवास हो सकता है।

Rahul Gandhi New Address, Rahul Gandhi new house

दिल्ली में राहुल गांधी को जल्द मिल जाएगा नया घर

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक B2 निजामुद्दीन ईस्ट स्थित पूर्व मख्यमंत्री शीला दीक्षित के आवास में राहुल गांधी शिफ्ट हो सकते हैं। इस जगह पर अभी पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित रहते हैं, फिलहाल वो यहां से शिफ्ट होने की प्रक्रिया में लगे हैं। हालांकि अभी इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। राहुल गांधी की सिक्योरिटी के क्लीयरेंस के बाद ही इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

End of Feed