हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर बोले-हिमाचल प्रदेश के साथ खड़ी है केंद्र सरकार

  • Authored by: प्रेरित कुमार
  • Updated Jul 13, 2023, 11:41 PM IST

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। जहां हिमाचल के मौजूदा हालात से अवगत करवाया। उन्होंने आपदा के वक़्त हिमाचल का सहयोग करने के लिए गृहमंत्री का आभार भी जताया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री ने हिमाचल प्रदेश की हर मदद का भरोसा दिलाया और कहा कि हिमाचल के पुनर्निर्माण में केंद्र सरकार पूरा सहयोग करेगी।

Former CM of Himachal Pradesh

अभी राहत और बचाव कार्य में लगी एजेंसियां फ़ंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के और मूलभूत सुविधाओं की बहाली में जी जान से लगी हैं। आगे भी राज्य सरकार को जिस भी सहयोग की आवश्यकता होगी , उसे उपलब्ध करवाया जायेगा।

End of Feed