जनसंख्या असंतुलन पर संगीत सोम, अगर राजपूत समाज ने उठा लिया हथियार तो

  • Authored by: ललित राय
  • Updated May 29, 2023, 12:42 PM IST

संगीत सोम को यूपी बीजेपी का फायरब्रांड चेहरा माना जाता है। उन्होंने जनसंख्या असंतुलन पर कहा कि सिर कलम की धमकी दी जा रही है। अगर राजपूत समाज से हथियार उठा लिए तो अलगाववाद की बात करने वालों का सफाया हो जाएगा।

विजयादशमी के दिन आरएएस प्रमुख मोहन भागवत ने जनसंख्या नियंत्रण को देश के लिए जरूरी बताते हुए कहा कि यह समय की मांग है और इसे हासिल करने के लिए किसी को छूट नहीं मिलनी चाहिए। अब उनके इस बयान के बाद सियासत जारी है। एआईएमआईएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी की तरफ से तुरंत प्रतिक्रिया आई उन्होंने कहा कि जिस डर की बात वो करते हैं उसकी झलक मोहन भागवत के बयान में है। अब ओवैसी के बयान पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जनसंख्या असंतुलन देश के लिए खतरनाक है और इस पर विचार करने की जरूरत है। उनके इस बयान के साथ ही यूपी बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम दो कदम और आगे बढ़ गए।

अगर राजपूत समाज सड़क पर उतरा तो

End of Feed