इधर सुवेंदु अधिकारी ले रहे थे Bengal CM की शपथ, उधर ममता बनर्जी दे रही थी रवीन्द्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि

Bengal: पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि उन्होंने आक्रामक राष्ट्रवाद की सीमाओं से ऊपर उठकर पूरी दुनिया को मानव एकता का संदेश दिया था।

Bengal: बंगाल की राजनीति में आज बहुत कुछ हुआ। राज्य में बीजेपी की पहली बार सरकार बनी। कभी ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के खास रहे सुवेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ ली, लेकिन इन सब के बीच एक सवाल उठ रहा था कि विपक्ष कहां है? आम तौर पर शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष भी मौजूद रहता है, लेकिन यहां न तो ममता बनर्जी थी और न ही अभिषेक और न ही टीएमसी के कोई अन्य नेता।

mamata banerjee today message

ममता बनर्जी ने नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की (फोटो-@MamataOfficial)

ममता बनर्जी का सोशल मीडिया पोस्ट

सुवेंदु अधिकारी को लेकर तो ममता बनर्जी ने अभी तक कोई संदेश जारी नहीं किया है, लेकिन आज जब सुवेंदु सीएम पद की शपथ ले रहे थे, तभी ममता बनर्जी ने एक सोशल मीडिया पर पोस्ट जरूर किया। ममता बनर्जी का ये पोस्ट रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर श्रद्धांजलि संदेश था। उन्होंने गुरुदेव को मानवता के लिए एकता का संदेश देने वाला और जीवन का शाश्वत मार्गदर्शक बताया। ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर का दर्शन बंगाली भाषा, संस्कृति और विरासत के पुनर्जागरण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि टैगोर के विचार आज भी लोगों को राह दिखाते हैं और समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने लिखा, “उनका गहन जीवन-दर्शन हमारे दैनिक जीवन की यात्रा में एक शाश्वत प्रकाशस्तंभ की तरह है। उन्होंने हमें सिखाया कि विभाजन सत्य नहीं है, बल्कि एकता ही सच्चाई है।”

End of Feed