Assam Politics: कौन हैं निर्मल लांगथासा, जिसने BJP छोड़ कांग्रेस का थामा दामन; रह चुकी हैं हेमंता सरकार में मंत्री

Nandita Garlosa Joins Congress: असम में चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला, जहां पूर्व मंत्री नंदिता गरलोसा (Nandita Garlosa) ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस जॉइन कर ली। टिकट कटने से नाराज होकर लिया गया यह फैसला हाफलोंग सीट के चुनावी समीकरण को बदल सकता है। कांग्रेस अब अंतिम समय में अपने उम्मीदवार को बदलने पर भी विचार कर रही है।

Nandita Garlosa Joins Congress: असम विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता नंदिता गरलोसा (Nandita Garlosa) ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

assam

बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं नंदिता गरलोसा।

रिपोर्ट के मुताबिक, गरलोसा ने बीजेपी द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद यह कदम उठाया। वह हाफलोंग सीट से मौजूदा विधायक हैं और क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखती हैं। जानकारी के मुताबिक, अब वह कांग्रेस के टिकट पर अपनी मौजूदा सीट हाफलोंग (Haflong) से चुनाव लड़ेंगी। गरलोसा असम सरकार में खेल और युवा कल्याण मंत्री थीं।

End of Feed