Form 6 में संशोधन पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर किया हमला, बोले- SC ने नहीं कहा अवैध

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत ने Form 6 को अवैध नहीं बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे हैं और उन्हें अपने बयान के लिए परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग के Form 6 पर सियासी विवाद बढ़ गया है। भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस दावे पर सवाल उठाया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से यह साफ हो गया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने Form 6 में कथित तौर पर अवैध और एकतरफा बदलाव किया।

Sambit Patra

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा।

End of Feed