'इसका बहुत ही सख्‍त जवाब द‍िया जाएगा...' पाकिस्‍तान को लेकर ईरान के विदेश मंत्री के सामने बोले एस जयशंकर

S Jaishankar mets with Abbas Araghchi: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के साथ नई दिल्‍ली में द्विपक्षीय बैठक की। ईरान के विदेश मंत्री के सामने एस जयशंकर ने पाकिस्‍तान को एक्‍सपोज किया और उन्‍हें पहलगाम हमले से अवगत कराया।

S Jaishankar mets with Abbas Araghchi: ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची अपनी विदेश यात्रा पर भारत दौरे पर आए हैं। गुरुवार को भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नई दिल्ली में उनसे मुलाकात की। दोनों विदेश मंत्रियों के बीच एक द्विपक्षीय बैठक हुई। इसमें एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री के सामने पाकिस्‍तान को एक्‍सपोज़ किया और कहा कि, 'इसका बहुत ही सख्‍त जवाब द‍िया जाएगा।' बता दें कि, कश्‍मीर क पहलगाम में 22 अप्रैल, 2025 को आतंकियों ने हमला कर दिया था जिसमें 26 पर्यटक मारे गए। इसके जवाब में 06-07 मई की देर रात भारतीय सेना ने पाकिस्‍तानी पर एयर स्‍ट्राइक की और आतंक के नौ ठिकानों को तबाह किया। एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री से कहा कि, 'हमारी प्रतिक्रिया लक्षित और नपी-तुली थी।'

ईरान के विदेश मंत्री के साथ बैठक करते एस जयशंकर।

ईरान के सामने भारत की दो टूक

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से कहा कि, 'आप ऐसे समय में भारत आ रहे हैं जब हम 22 अप्रैल को भारतीय केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में हुए एक बर्बर हमले का जवाब दे रहे हैं। इस हमले ने हमें 7 मई को सीमा पार आतंकवादी ढांचे पर हमला करके जवाब देने के लिए मजबूर किया। हमारी प्रतिक्रिया लक्षित और नपी-तुली थी। हमारा इरादा स्थिति को और खराब करने का नहीं है। हालांकि, अगर हम पर सैन्य हमला होता है, तो इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि इसका बहुत ही सख्त जवाब दिया जाएगा। एक पड़ोसी और करीबी साझेदार के रूप में यह महत्वपूर्ण है कि आपको स्थिति की अच्छी समझ हो।'

End of Feed