देश

खत्म नहीं हुआ है ऑपरेशन सिंदूर! बोले राजनाथ सिंह- अगर पाकिस्तान ने किया हमला तो एक्शन होगा

Operation Sindoor: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज साफ कर दिया है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। राजनाथ सिंह ने कहा कि 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए हैं, सटीक जानकारी बाद में दी जाएगी।

Image

ऑपरेशन सिंदूर जारी

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठनों के खिलाफ चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सर्वदलीय बैठक में ये साफ कर दिया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। इसी बीच पाकिस्तान के कई शहरों में धमाके की खबर है। जिसमें लाहौर में 9 धमाके हुए हैं।

पाकिस्तान में कितने आतंकवादी मरे

सर्वदलीय मीटिंग में सरकार ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर में 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए हैं और गिनती अभी भी जारी है। सरकार ने यह भी बताया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है, जिससे सटीक संख्या बताना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा, सरकार ने कहा कि जब तक पाकिस्तान कोई भड़काऊ कार्रवाई नहीं करता, तब तक भारत अपनी ओर से कोई कार्रवाई नहीं करेगा।

पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर

बता दें कि पाकिस्तान में ऑपेरशन सिंदूर के तहत भारत ने मंगलवार-बुधवार की रात को एयर स्ट्राइक किया था। जिसमें 9 आतंकी ठिकानों पर हमला बोला था। आज भी पाकिस्तान के लाहौर में 9 ब्लास्ट हुए हैं, जिसमें कई एयरपोर्ट तक शामिल हैं। धमाके के बाद पाकिस्तान ने पूरे पाकिस्तान का एयर स्पेस बंद कर दिया है। लाहौर में हुए धमाके किसने किए, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पाकिस्तान ने भी इन धमाकों के लिए किसी पर आरोप नहीं लगाए हैं। पाकिस्तान के कुछ अन्य शहरों में भी आज धमाके की खबरें आ रही हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!