'सपने नही हकीकत बुनते, तभी तो सब मोदी को चुनते', लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी किया नया कैम्पेन, Video

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2024, 01:01 PM IST

BJP launches new campaign: भाजपा का कहना है कि यह नया थीम सॉन्ग प्रधानमंत्री मोदी की 'गारंटी' और सरकार के विकास कार्यों को प्रमुखता से सामने लाने वाला है। इससे पहले कम्पेन लॉन्च में एक म्यूजिक वीडियो जारी हुआ जिसमें यह बताया गया कि कैसे पीएम मोदी ने करोड़ों भारतीयों के सपनों को हकीकत में बदला।

BJP launches new campaign : लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी समर में ताल ठोक चुकी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को आधिकारिक रूप से अपना चुनावी अभियान लॉन्च कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में थीम सॉन्ग 'सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं' रीलीज हुआ। लोकसभा चुनाव इस साल अप्रैल-मई में होंगे। इस चुनाव के लिए भाजपा ने अपने लिए खास रणनीति तैयार की है और वह अपने इसी कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रही है। चुनाव अभियान की लॉन्चिंग इसी की एक कड़ी है।

BJP

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का नया कम्पेन लॉन्च।

प्रधानमंत्री मोदी की 'गारंटी' को सामने ला रहा सॉन्ग

भाजपा का कहना है कि यह नया थीम सॉन्ग प्रधानमंत्री मोदी की 'गारंटी' और सरकार के विकास कार्यों को प्रमुखता से सामने लाने वाला है। कुछ दिनों पहले कम्पेन लॉन्च में एक म्यूजिक वीडियो जारी हुआ जिसमें यह बताया गया कि कैसे पीएम मोदी ने करोड़ों भारतीयों के सपनों को हकीकत में बदला है।

End of Feed