Weather Update: उत्तर भारत में जारी है शीतलहर एवं ठंड का प्रकोप, 25 मीटर तक पहुंची दृश्यता, उड़ानें प्रभावित

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2024, 07:56 AM IST

Weather in North India : उत्तर प्रदेश के लखनऊ और बरेली में दृश्यता घटकर 25 मीटर तक आ गई। उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान, बिहार में अत्यधिक कोहरा छाया हुआ है जबकि मध्य प्रदेश एवं त्रिपुरा में घना कोहरा छाया है। जम्मू प्रभाग में कोहरे का स्तर हल्का है।

Weather in North India : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऊपर से शीत लहर एवं धुंध ने रेल यातायात से लेकर हवाई सेवा पर बुरा असर डाला है। गुरुवार को कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं और उड़ानों में विलंब हुआ। कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम हो गई है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ और बरेली में दृश्यता घटकर 25 मीटर तक आ गई। उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान, बिहार में अत्यधिक कोहरा छाया हुआ है जबकि मध्य प्रदेश एवं त्रिपुरा में घना कोहरा छाया है। जम्मू प्रभाग में कोहरे का स्तर हल्का है।

Weather condition in north india

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी।

कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम हुई

घने कोहरे की वजह से कई शहरों में दृश्यता का स्तर काफी कम हो गया है। उत्तर प्रदेश के बरेली बहराइच और लखनऊ में दृश्यता 25 मीटर रिकॉर्ड की गई। प्रयागराज, वाराणसी में 50 मीटर, गोरखपुर, सुल्तानपुर में दृश्यता 200 मीटर रही। चंडीगढ़ में 25, सफदरजंग में 500, पालम में 700 दृश्यता रिकॉर्ड हुई। कोहरे की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से कई उड़ानों में देरी हुई।

End of Feed