Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, PM मोदी ने हिमंत बिस्वा सरमा को मिलाया फोन; कह दी यह बात

Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति मंगलवार को भी गंभीर बनी रही और 20 से अधिक जिलों में 5.35 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर बात कर बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली।

Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति मंगलवार को भी गंभीर बनी रही और 20 से अधिक जिलों में 5.35 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में और बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर बात कर बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली और उन्हें केंद्र सरकार से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

PM Modi Himanta

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (बाएं) और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (दाएं)

मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी

सरमा दिन में कछार जिले का दौरा करेंगे, जो मौजूदा बाढ़ से राज्य के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC), गुवाहाटी ने मंगलवार के लिए चार जिलों धुबरी, दक्षिण सलमारा मानकाचर, ग्वालपारा और कोकराझार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

End of Feed