अरुणाचल प्रदेश में कुदरत का तांडव, अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही, कई लोगों के लापता होने की आशंका

Arunachal Pradesh Flash Flood: अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) और भूस्खलन से भारी तबाही मची है। केई पान्योर जिले के याजाली और पोसा क्षेत्र इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, जहां पानी के तेज बहाव में कई सड़कें, पुल और आशियाने बह गए हैं।

Arunachal Pradesh Flash Flood: पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश से इस समय कुदरत के कहर की एक बेहद चिंताजनक खबर आ रही है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) और भयानक भूस्खलन (लैंडस्लाइड) ने भारी तबाही मचाई है। पहाड़ों से उफनते पानी के साथ बहकर आए मलबे, कीचड़ और बड़े-बड़े पत्थरों ने कई रिहायशी बस्तियों को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है।

Arunachal Pradesh Flash Flood

अरुणाचल प्रदेश में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन से तबाही

कई लोगों के लापता होने की आशंका

इस प्राकृतिक आपदा का सबसे घातक असर केई पान्योर जिले के याजाली और पोसा क्षेत्रों (Arunachal Pradesh News) में देखने को मिला है। यहां अचानक आए पानी के तेज बहाव के सामने जो कुछ भी आया, वह बह गया। रिपोर्टों के मुताबिक, इस तबाही में कई महत्वपूर्ण सड़कें, संपर्क पुल और लोगों के आशियाने पूरी तरह बह गए हैं। बुनियादी ढांचे को पहुँचे इस भारी नुकसान के कारण कई इलाकों का संपर्क बाकी दुनिया से कट गया है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि स्थानीय प्रशासन को इस आपदा के बाद से कई लोगों के लापता होने की आशंका है, जिनकी तलाश की जा रही है।

End of Feed