ओडिशा में शर्मसार करने वाली घटना, 13 वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में 5 शिक्षक गिरफ्तार

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सातवीं कक्षा की छात्रा के पिता और जिला बाल कल्याण समिति द्वारा राजकनिका थाने में अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी शिक्षकों ने नाबालिग के साथ बलात्कार किया।

Odisha News: ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला घटना सामने आई है। यहां एक निजी स्कूल के पांच शिक्षकों पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगा है। यानी इस स्कूल के रक्षक ही भक्षक बन बैठे। एक निजी स्कूल के पांच शिक्षकों को 13 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सातवीं कक्षा की छात्रा के पिता और जिला बाल कल्याण समिति द्वारा राजकनिका थाने में अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी शिक्षकों ने नाबालिग के साथ बलात्कार किया।

crime-agianst-women

ओडिशा में 13 साल की लड़की से दुष्कर्म में 5 शिक्षक गिरफ्तार

लंबे समय तक यौन शोषण करने का आरोप

उन्होंने बताया कि छात्रा ने जब शिक्षकों पर लंबे समय तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया तो उसके माता-पिता ने जिला बाल कल्याण समिति से संपर्क किया। एक अधिकारी ने बताया कि समिति ने शुरू में आरोप की जांच की और मामले को राजकनिका थाने में ले गई। बाल कल्याण समिति की सदस्य स्वागतिका पात्रा ने कहा, "18 फरवरी को एक शिकायत दर्ज की गई थी। 48 घंटे की लंबी जांच के बाद हमने कानूनी कार्रवाई के लिए मामला पुलिस को सौंप दिया।

End of Feed