देश

9 राज्यों में SIR हुआ पूरा, काटे गए 1.70 करोड़ से ज्यादा अयोग्य वोटरों के नाम; देखिए लिस्ट

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाताओं की संख्या 1.70 करोड़ से अधिक कम हो गई है। यह जानकारी शनिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार है।

Image

9 राज्यों में SIR की प्रक्रिया पूरी (फाइल फोटो- PTI)

देश के 9 और राज्यों मेंं विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिसमें गुजरात, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, राजस्थान, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गोवा और केरल शामिल हैं। इस सभी राज्यों में 1 करोड़ 70 लाख से ज्यादा नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं।

19.75 करोड़ मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल

चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों से पता चला है कि पिछले साल 27 अक्टूबर को एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने से पहले इन राज्यों में कुल मिलाकर 21.45 करोड़ से अधिक मतदाता थे। इस सप्ताह अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद मतदाताओं की संख्या 1.70 करोड़ घटकर 19.75 करोड़ रह गई। वर्तमान में यह प्रक्रिया 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जारी है, जिसमें लगभग 60 करोड़ मतदाता शामिल हैं।

राजस्थान में मसौदा सूची और अंतिम प्रकाशन में काफी अंतर

राजस्थान में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य पूरा हो गया है और शनिवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई, जिसमें कुल 5,15,19,929 मतदाता शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, अंतिम सूची में राज्य की 199 विधानसभा सीट के लिए सभी नाम दर्ज किए गए हैं। मसौदा सूची और अंतिम प्रकाशन के बीच मतदाताओं की संख्या में 10,48,605 (2.08 प्रतिशत) की शुद्ध बढ़ोतरी हुई है।

गुजरात, लक्षद्वीप और पुडुचेरी का हाल

एसआईआर की प्रक्रिया के बाद गुजरात, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में मतदाताओं की संख्या में लगभग 69 लाख की कमी आई है। गुजरात, लक्षद्वीप और पुडुचेरी ने हाल ही में एसआईआर की प्रक्रिया के बाद अपनी-अपनी अंतिम मतदाता सूचियां प्रकाशित की हैं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक पिछले साल 27 अक्टूबर को एसआईआर प्रक्रिया कराने की की घोषणा से पहले, गुजरात और दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में कुल मतदाताओं की संख्या 5.19 करोड़ थी। अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद, उनकी कुल मतदाता संख्या घटकर 4.50 करोड़ रह गई यानी मतदाताओं की संख्या में 68.9 लाख की कमी आई है। गुजरात में एसआईआर से पहले कुल मतदाताओं की संख्या 5.08 करोड़ थी, जो घटकर 4.40 करोड़ रह गई। इस प्रकार मतदाताओं की संख्या में 68.12 लाख की कमी आई है जो कुल वोटरों का 13.40 प्रतिशत है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article