New Parliament Building Video: अद्भुत है नया संसद भवन, देखिए अंदर से बाहर तक का वीडियो

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 26, 2023, 08:50 PM IST

New Parliament Building Video: नया संसद भवन 64,500 वर्ग मीटर के क्षेत्र में बनाया गया है। इसमें भारत की लोकतांत्रिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक भव्य संविधान हॉल, संसद सदस्यों के लिए एक लाउंज, एक पुस्तकालय, कई समिति कक्ष, भोजन क्षेत्र और पर्याप्त पार्किंग स्थान बनाया गया है।

New Parliament Building Video: नए संसद भवन का पहला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पहली बार संसद के अंदर और बाहर का दृश्य दिखाया गया है। इस वीडियो में नई संसद अद्भुत दिख रही है। इसकी वास्तुकला और आधुनिकिरण लोगों का मन मोहने के लिए काफी है। नया संसद भवन बनकर तैयार हो गया है। इसके उद्घाटन की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। इस बीच संसद भवन के अंदर का यह वीडियो सामने आया है।

संसद भवन की खासियत

नया संसद भवन 64,500 वर्ग मीटर के क्षेत्र में बनाया गया है। इसमें भारत की लोकतांत्रिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक भव्य संविधान हॉल, संसद सदस्यों के लिए एक लाउंज, एक पुस्तकालय, कई समिति कक्ष, भोजन क्षेत्र और पर्याप्त पार्किंग स्थान बनाया गया है। नए संसद भवन में तीन मुख्य द्वार हैं, जिन्हें ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार और कर्म द्वार नाम दिया गया है। इमारत में सांसदों, वीआईपी और मेहमानों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार हैं।

End of Feed